Connect with us

Graphic Era की महिला पदाधिकारी का DeepFake वीडियो वायरल

उत्तराखण्ड

Graphic Era की महिला पदाधिकारी का DeepFake वीडियो वायरल

देहरादून: यूनिवर्सिटी के एक पूर्व छात्र ने महिला कर्मचारी का फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वह जनपद हरिद्वार का निवासी है।

10 सितंबर को ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने क्लेमेंटाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि किसी व्यक्ति ने उनकी यूनिवर्सिटी की महिला कर्मचारी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कई लोगों से पूछताछ की साथ ही अपने मुखबीरों को भी सक्रिय किया।

पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी देहरादून आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अर्णव कुमार को क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। अर्णव कुमार जो हरिद्वार के शिवालिक नगर का निवासी है और एक कंपनी में काम करता है, उसने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने महिला का फर्जी अश्लील वीडियो किसी एप के माध्यम से बनाया और उसे फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसने बताया कि वह पूर्व में यूनिवर्सिटी का छात्र था।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]