Connect with us

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को किया दिल्ली तलब

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को किया दिल्ली तलब

देहरादून: प्रदेश में बहुमत पाने के बाद मुख्यमंत्री बनाने की कवायद में जुटे भाजपा हाईकमान ने अब मदन कौशिक और कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी को दिल्ली बुलाया है। एक तरफ जहां धामी ही सीएम की रेस में आगे चल रहे हैं तो वहीं अन्य बड़े नामों ने भी पर्दा नहीं किया जा सकता। माहौल यूं है कि भाजपा के अधिकतर नेता सक्रिय हो गए हैं मगर फिलहाल सार्वजनिक तौर पर इच्छा जाहिर नहीं कर रहे हैं।
ऐसे में जैसे ही किसी नेता को दिल्ली बुलाया जाता है तो सब टिकटिकी लगाए बैठ जाते हैं। सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने 1रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को उत्तराखंड के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। अब हाईकमान ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार को दिल्ली बुलाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]