Connect with us

देसी शराब की दुकान को स्थानांतरण करने की मांग,,,,,,,,

उत्तराखण्ड

देसी शराब की दुकान को स्थानांतरण करने की मांग,,,,,,,,


एकता जन सेवा फाउंडेशन एंटी करप्शन सेल के प्रदेश अध्यक्ष शिवम सिंह ठाकुर के नेतृत्व में एक ज्ञापन नगर आयुक्त ऋचा सिंह महोदया जी को प्रेषित किया गया है। जिसमें शिवम सिंह ठाकुर ने कहा गया की मंगल पड़ाव स्थित देसी शराब की दुकान को स्थानांतरित किया जाए। क्योंकि बीच बाजार में होने के कारण महिलाओं का आना-जाना दुभर हो रहा है वहीं पर शाम होते-होते ठेके में शराब की विक्री कम और वहां के आसपास जो रेस्टोरेंट, ढाबे हैं उनमें अधिक बिक्री होती है। वहीं पर शाम के समय साग, सब्जी वह टहलने के लिए महिलाएं युवती वह तमाम प्रकार के लोग निकालते हैं जहां पर की गाली गलौज, अभद्रता होती है। जिससे बजाज क्षेत्र का भी माहौल काफी बिगड़ जाता है तथा इस शराब की दुकान के बगल में आंचल दूध की डेरी है जिसमें कई महिलाएं कर्मचारी भी हैं जिनका आना-जाना लगा रहता है। अतः महोदय से निवेदन है कि देसी शराब का ठेका का स्थानांतरण किया जाए अन्यथा संगठन द्वारा उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में जमील कुरैशी, प्रदेश सचिव लक्ष्मी नारायण, संजय जोशी, शिवम सिंह ठाकुर, जीतू सागर समेत अन्य मौजूद थे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]