Connect with us

निर्वाचन के कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी

उत्तराखण्ड

निर्वाचन के कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी

नैनीताल:जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी
(पंचायत) वंदना सिंह ने अवगत कराया कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड द्वारा जारी आदेशानुसार जनपद नैनीताल के समस्त विकास खण्डों के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों के आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों में निर्वाचनों हेतु मतदाताओं के रजिस्ट्रीकरण एवं निर्वाचक नामावलियां तैयार करने हेतु अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पं०) नियुक्त कर दिया गया है। उन्होंने नियुक्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वह आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचक नामावलियों के विस्तृत पुनरीक्षण-2024 हेतु मतदाताओं के रजिस्ट्रीकरण कार्य एवं आयोग के उक्त पत्र में उल्लिखित बिन्दुओं पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही समयान्तर्गत पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]