Connect with us

रात में डीजे ना बजाने से हुआ हंगामा : विवाह स्थल में भिड़ गए घराती -बाराती, विवाद इतना बड़ा की दूल्हा सहित 14 लोग हो गए घायल, बाद में लड़की पक्ष ने शादी करने से ही कर दिया इनकार , शराब का जाल में फंस गए दूल्हे राजा ।।

उत्तराखण्ड

रात में डीजे ना बजाने से हुआ हंगामा : विवाह स्थल में भिड़ गए घराती -बाराती, विवाद इतना बड़ा की दूल्हा सहित 14 लोग हो गए घायल, बाद में लड़की पक्ष ने शादी करने से ही कर दिया इनकार , शराब का जाल में फंस गए दूल्हे राजा ।।

खुशी खुशी गए शादी करने लेकिन शादी में जाने के बाद हुआ कुछ ऐसा कि बिना शादी किए ही लौटी बारात जी हां उधम सिंह नगर ज़िले के रुद्रपुर में बारात में डीजे और शादी की रस्म को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में भिड़ दिए। जिसमें चार लोगों के सिर फट गए जबकि दूल्हा सहित 14 लोग चोटिल हो गए। घटना से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार रविंद्रनगर निवासी एक महिला की बेटी का 19 अप्रेंल की रात विवाह होना था। किच्छा की पंत कालोनी से बारात आई थी। दूल्हा 70 लोगों के साथ बारात लेकर रात करीब 10 रवींद्रनगर पहुंचा था। वधु पक्ष ने बरातियों का स्वागत किया। रात में समय अधिक होने से डीजे बंद करने पर वर पक्ष के लोग नाराज हो गए और हंगामा काटने लगे। डीजे का मामला जैसे तैसे शांत हो गया। लेकिन विवाह से पहले आयोजित रस्म में वर और वधु पक्ष के बीच फिर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई और मारपीट होने लगी।वधु पक्ष का आरोप है कि बरातियों ने मंडप तोड़ दिया। खानपान के सारे बर्तन फेंक दिए और टेंट भी तहस नहस कर डाला। मारपीट में वधु पक्ष के आशीष, कपिल, मिलन समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। वर पक्ष से दूल्हा सहित 14 लोग चोटिल हो गए हैं ।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page