Connect with us

बोर्ड रिजल्ट आने से पहले ही घबरा गया छात्र : हो गया लापता, लेकिन 83% से ज्यादा से हुआ है पास ।।

उत्तराखण्ड

बोर्ड रिजल्ट आने से पहले ही घबरा गया छात्र : हो गया लापता, लेकिन 83% से ज्यादा से हुआ है पास ।।

बीते दिन उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जहाँ एक ओर अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र में ख़ुश हैं तो वहीं कुछ छात्रों के परीक्षा परिणाम बहुत निराशाजनक रहे।

***रिजल्ट आने से पहले ही डर गया

तनाव के चलते एक छात्र घर से गायब हो गया जबकि रिजल्ट आने पर वह अच्छे नंबरों से पास हुआ है, छात्र के लापता होने की शिकायत को गोपेश्वर थाने में दर्ज कराई है।उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षा परिणाम के दिन जनपद चमोली का एक छात्र अचानक घर से गायब हो गया। जिसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है और बताया कि वह परीक्षा परिणाम के चलते तनाव में था। गोपेश्वर थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि पेट्रोल पम्प क्षेत्र निवासी अतुल नेगी उम्र 18 वर्ष पुत्र अनसूया नेगी रिजल्ट के दिन सुबह वॉक पर निकला था लेकिन वह काफी देर तक घर नहीं लौटा जिसके बाद परिजनों से थाने में सूचना दी।

***83 प्रतिशत से हुआ पासअतुल नेगी ने 12वीं की

परीक्षा दी थी जिसका परिणाम कल आना था। कुछ पेपर को लेकर वह तनाव में था जिस कारण उसे रिजल्ट आने का दर था। हालांकि उसका परीक्षा परिणाम काफी अच्छा रहा और उसने 83 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। परिजनों ने पुलिस को बताया की परीक्षा परिणाम के चलते वह कहीं चला गया होगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की तालश की जा रही है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

राष्ट्रीय

My India, a Developed India

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]