Connect with us

सूचना महानिदेशक से मिले प्रसिद्ध सिने कलाकार अनुपम खैर

उत्तराखण्ड

सूचना महानिदेशक से मिले प्रसिद्ध सिने कलाकार अनुपम खैर

उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने आज देहरादून में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता श्री अनुपम खेर से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें उत्तराखण्ड की फिल्म नीति की जानकारी दी।

श्री अनुपम खेर अपनी एक नई फिल्म की लोकेशन के लिए आजकल उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर रहे हैं। श्री तिवारी ने बताया कि उत्तराखण्ड की प्रस्तावित फिल्म नीति में नई फिल्म लोकेशनों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में फिल्म निर्माण को लेकर एक 360 डिग्री इकोसिस्टम का निर्माण किया जा रहा है जिसमें बाहरी फिल्म निर्माता के साथ-साथ स्थानीय फिल्म निर्माताओं और कलाकारों तथा टेक्निशियनों को विशेष मौके मिलेंगे। इस अवसर पर उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय भी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]