Connect with us

विदेश मंत्री की सुरक्षा में चूक,,,,,

उत्तराखण्ड

विदेश मंत्री की सुरक्षा में चूक,,,,,

लंदन/नई दिल्ली। लंदन में बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा में भारी चूक सामने आई। खालिस्तान समर्थक नारे लगा रहे प्रदर्शनकारियों में शामिल एक व्यक्ति सुरक्षा घेरा तोड़ जयशंकर के काफिले में घुस गया। भारत ने अलगाववादियों व चरमपंथियों के समूह की भड़काऊ गतिविधियों की निंदा करते हुए कड़ा विरोध जताया है।

विदेश मंत्री जयशंकर घटना के समय थिंक टैंक मुख्यालय चैथम हाउस से निकल रहे थे। खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारी ने उनकी कार रोकने की कोशिश की। इस दौरान एक अलगाववादी ने पुलिस अधिकारियों के सामने ही तिरंगा फाड़ दिया। उसके समर्थन में दूर खड़ा समूह नारे लगाता रहा। मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]