Connect with us

बार-बार सड़क हादसे : कब तक जान गवाते रहेंगे उत्तराखंड में लोग ?

उत्तराखण्ड

बार-बार सड़क हादसे : कब तक जान गवाते रहेंगे उत्तराखंड में लोग ?

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे। अक्सर चकराता क्षेत्र में आए दिन सड़क हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। बुधवार रात चकराता-कालसी मोटर मार्ग पर चकराता से विकासनगर की ओर जाते समय एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में दो लोग उत्तर प्रदेश और एक व्यक्ति उत्तराखंड का रहने वाला था। घायल तीनों लोग यूपी के रहने वाले हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छह लोग एक निजी कार में सवार होकर चकराता घूमने के लिए आए थे । बुधवार देर शाम चकराता से विकासनगर की ओर लौट रहे थे, तभी रात करीब 9:30 बजे कार अचानक अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जहां खाई में दो लोग मृत पाए गए। बाद में एक और घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को सीएचसी चकराता में उपचार के लिए ले जाया गया।
थाना प्रभारी चकराता शिशुपाल सिंह राणा ने मीडिया को बताया कि हादसा देर शाम को हुआ। कार में कुल छह लोग सवार थे। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई। तीन घायलों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एसडीआरएफ सहित स्थानीय लोगों की मदद से देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
मृतकों में प्रमोद पाठक, रामकिशोर निवासी कटसारी बरेली उत्तर प्रदेश और मुनेंद्र निवासी बहदराबाद हरिद्वार हैं। जबकि कृष्ण पाल पीलीभीत, सौरभ बरेली और सुनील बागपत उत्तर प्रदेश के निवासी घायल हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]