Connect with us

आदि कैलाश मार्ग पर भारी भूस्खलन, तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग बंद, कई वाहन फंसे

उत्तराखण्ड

आदि कैलाश मार्ग पर भारी भूस्खलन, तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग बंद, कई वाहन फंसे

प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ों पर लगातार भूस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं। बुधवार को आदि कैलाश मार्ग पर मालपा से कुछ दूर भारी भूस्खलन हो गया। जिस कारण तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग भी बंद हो गया है। जिस कारण कई वाहन सड़क के दोनों ओर फंस गए हैं।बुधवार दोपहर को आदि कैलाश मार्ग पर भूस्खलन होने के कारण तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग वाहनों के लिए बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि अचानक ही पहाड़ी दरक गई। जिस कारण 10 से अधिक वाहन फंस गए हैं। लोगों को पैदल ही आवागमन करना पड़ रहा है।धीरज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि अचानक भूस्खलन के कारण मार्ग बंद हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों ओर कई वाहन फंसे हुए हैं। बीआरओ लगातार सड़क को खोलने का प्रयास कर रहा है। बीआरओ के 65 आरसीसी के अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम तक सड़क खुल सकती है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page