उत्तराखण्ड
श्रीनगर गढ़वाल में भीषण हादसा, बेकाबू टैंकर ने महाराष्ट्र की महिला श्रद्धालुओं को रौंदा, दो की मौत
श्रीनगर गढ़वाल (उत्तराखंड): बदरीनाथ की तीर्थ यात्रा से लौट रहीं महाराष्ट्र की महिला श्रद्धालुओं को एक अनियंत्रित टैंकर ने कुचल दिया. हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई. तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. घायलों का श्रीनगर गढ़वाल के बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है. उनकी हालात अब खतरे से बाहर बताई जा रही है.जानकारी के अनुसार, हादसा बदरीनाथ हाईवे पर श्रीकोट गंगानाली में हुआ. महाराष्ट्र से महिला श्रद्धालुओं का दल बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आया था. धाम में दर्शन करने के बाद सभी महिलाएं श्रीकोट के एक होटल मे रुकी हुईं थीं. मंगलवार रात को सभी महिलाएं होटल के बाहर बैठकर बातें कर रहीं थी. तभी ये हादसा हो गया. कोतवाली निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि उसी दौरान श्रीनगर से श्रीकोट की ओर जा रहे पानी के टैंकर ने अनियंत्रित होकर पहले गाय के बछड़े को टक्कर मारी. उसके बाद महिला यात्रियों को कुचलता हुआ टैंकर दीवार तोड़कर उसमें घुस गया. दो महिलाएं टैंकर के नीचे दब गईं. उन्हें जेसीबी की मदद से मुश्किल से बाहर निकाला गया.
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/09/Ad-UOU.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/09/Ad-EngineersDay-LokNirmanVibhag.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/09/Ad-YTDO.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/08/Ad-KrishiVibhag.jpg)
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq.jpeg)
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq-2.jpeg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/Ad-InspirationSchool.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2023/02/PratipakshSamwad_logo1.png)