Connect with us

चौखुटिया महिला समूह की अध्यक्ष अनिता गोस्वामी को उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने दी शाबाशी

उत्तराखण्ड

चौखुटिया महिला समूह की अध्यक्ष अनिता गोस्वामी को उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने दी शाबाशी


चौखुटिया-देहरादून में आयोजित एशिया एग्री, होर्टी, आर्गेनिक एवम आयुर्वेदिक एस्पो में नारी उत्थान स्वयं सहायता समूह व महिला ग्रामोद्योग विकास समिति चौखुटिया की अध्यक्ष अनिता गोस्वामी गेवाड़ घाटी की ओर से प्रतिभाग किया है l कार्यक्रम के दूसरे दिन उनके स्टाल पर पहुंचे प्रदेश के उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने स्वरोजगार व महिला जागरूकता की दिशा में उनके प्रयासों की सराहना करते हुए सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया है l

उत्पादों की केंद्र सरकार के अधिकारियों ने की सराहना*


कार्यक्रम के आयोजन समन्वयक व गिरधर बिष्ट ने बताया कि तीन दिवसीय प्रदर्शनी में देश भर से पहुंचे उद्यमी प्रतिभाग कर रहे हैं।।

बताया कि केंद्र सरकार से पहुंचे विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने नारी उत्थान स्वयं सहायता समूह चौखुटिया की महिलाओं के कार्य को सराहा तथा उन्हें और भी ऐसे कार्यक्रमों में प्रतिभाग के लिए प्रोत्साहित किया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष लघु उद्योग विजय सिंह तोमर, प्रदेश संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ राहुल देव व प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी पुष्कर काला आदि भी मौजूद रहे l
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत व राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया l 6 अक्टूबर को समापन सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

Continue Reading
You may also like...

( चौखुटिया, अल्मोडा़ )

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]