Connect with us

इस बार के आम चुनाव में अगर कांग्रेस जीती,तो खत्म हो जाएगी पुरे देश में बेरोजगारी?

उत्तराखण्ड

इस बार के आम चुनाव में अगर कांग्रेस जीती,तो खत्म हो जाएगी पुरे देश में बेरोजगारी?

पुरे देश में चुनावी सरगर्मियां चरम पर है, सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रहीं और हर बार की तरह इस बार भी कुछ खास मुद्दों के लेकर जनता को भरोसा दिला रही है कि अगर हमारी सरकार बनती है तो सभी समस्याओं का समाधान ढूंढ निकलेंगे। जहां इस बार के आम चुनाव में भाजपा “इस बार 400 पार, का नारा लगा रही है, वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी कुछ ख़ास वादों के साथ चुनावी मैदान में खड़ी है। बता दें कांग्रेस इस बार के आम चुनाव में 5 मुख्य गारंटी पर चुनाव लडेगी, सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि भाजपा को सवालों के कटघरे में खड़ा करने का भी प्लान कांग्रेस पार्टी का है।विपक्षी दल कांग्रेस ने इस बार के आम चुनाव के लिए बेरोजगारी, पेपरलीक के साथ साथ रोज़गार सृजन को अपना मुद्दा घोषित किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने शनिवार को कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों के लिए देश के सामने पांच प्रमुख गारंटी प्रस्तुत की हैं। इसमें अलग अलग विभागों में खाली पड़े तीस लाख पदों को भरते हुए बेरोजगारी की समस्या का समाधान करना प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा सरकार विभिन्न विभागों में अतिरिक्त रोजगार का सृजन भी करेगी। आगे उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर हर ग्रैजुएट और डिप्लोमा किए हुए लोगो को आजीविका की गारंटी प्रदान की जाएगी। साथ ही पेपर लीक रोकने के लिए ठोस व्यवस्था की जाएगी। करन माहरा ने कहा कि आधुनिक अर्थव्यवस्था में करोड़ों लोग गिग वर्कर के रूप में अपनी आजीविका कमा रहे हैं, लेकिन इनके लिए कोई सामाजिक सुरक्षा नहीं है।कांग्रेस ने इस वर्ग के कल्याण को भी अपने प्रमुख एजेंडे में शामिल किया है। इसके साथ ही रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के पांच करोड़ रुपय का कॉरप्स फंड बनाया जाएगा। युवा न्याय, श्रमिक न्याय, महिला न्याय, किसान न्याय, और जन न्याय ये वो 5 मुख्य बिंदु है जिनको लेकर इस बार कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाएगी।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page