Connect with us

परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में 71 वाहनों के चालान 06 सीज।

उत्तराखण्ड

परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में 71 वाहनों के चालान 06 सीज।

हल्द्वानी: परिवहन विभाग के द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान 71 वाहनों के चालान किए तथा 06 वाहनों को सीज किया गया जिसमें 02 ऑटो तथा 04 भार वाहन सम्मिलित हैं।
परिवहन अधिकारी एनपी आर्य के द्वारा नैनीताल तथा एपी गुप्ता एवं गोविंद सिंह के द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में प्रवर्तन कार्रवाई की गई जिसमें भार वाहनों में ओवरलोड , परमिट, फिटनेस, टैक्स , रिफ्लेक्टर हेलमेट आदि अभियोग में प्रवर्तन कार्रवाई की गई जिसमें ऑटो को प्रपत्र प्रस्तुत न करने तथा भार वाहनों को ओवरलोडिंग आदि के अभियोग में निरुद्ध किया गया । चेकिंग अभियान में परिवहन कर अधिकारी के साथ-साथ सहायक परिवहन निरीक्षक गिरीश कांडपाल , देव सिंह प्रवर्तन पर्यवेक्षक अनिल कार्की, अरविंद सिंह एवं महेंद्र कुमार आदि सम्मिलित रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]