Connect with us

कुमाऊं प्रीमियर लीग का आगाज़,,,, K P L

उत्तराखण्ड

कुमाऊं प्रीमियर लीग का आगाज़,,,, K P L

IPL की तर्ज पर होगा KPL, जी हां पहली बार उत्तराखंड में होने जा रहा है फुटबाल का बेहतरीन टूर्नामेंट,,,,, स्वास्थ के प्रति जागरुकता और बेहतर उद्देश्य के साथ वीरू कालाकोटी और उनकी टीम, कुमाऊं प्रीमियर लीग का आग़ाज़ करने जा रहे हैं, आज फार्चून होटल हल्द्वानी में फुटबाल टीम, कोच और खिलाडियों का आक्शन किया गया,

लीग में 468 बच्चों ने ट्रायल दिया था इसमें एक 120 खिलाड़ियों का चयन हुआ था आज दिनांक 12 मार्च 3:00 बजे से हल्द्वानी शहर में फॉर्च्यून होटल वॉकवे मॉल में 120 खिलाड़ीयों की डिस्ट्रीब्यूशन औक्शन आयोजित की गई जिसमें कुमाऊं के सभी 6 ज़िलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी इस मौके पर जिसमें सबसे पहले टीम कोचस की नीलामी हुई जिसमें किशोर पाल, प्रेम थापा, सुनील भट्ट, नरेंद्र भंडारी, आर. के कुमार, आनंद देव मौजूद थे फिर खिलाड़ियों का 11 राउंड नीलामी चली उसके बाद 9 सब्सीट्यूट खिलाड़ियों का एक साथ नीलामी हुई। प्रत्येक टीम में होने 20 खिलाड़ी के साथ एक कोच की नीलामी हुई।

नैनीताल टीम के ऑनर्स रमेश शर्मा जी, गिरीश गुप्ता, शेखर त्रिपाठी, महेंद्र अधिकारी, सुभाष अरोड़ा और साथ में नैनीताल टीम के जर्सी स्पॉन्सर आदर्श स्पोर्ट्स के ओनर अतिन कुमार, अग्रवाल, मोहक अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल नैनीताल टीम के कोच प्रेम थापा मौजूद थे।

अल्मोड़ा टीम के ऑनर्स गोपाल सिंह बिष्ट, विजय गुप्ता, हर्षिता गुप्ता, अजय कृष्ण गोयल, महेश आर्य और साथ में जर्सी स्पॉन्सर पाल निशान, टीम कोच सुनील भट्ट मौजूद थे

पिथौरागढ़ टीम के ओनर कृष्णा हॉस्पिटल की मालिक डॉ जोगिंदर सिंह खुराना और उदयवीर

सिंह और साथ में जर्सी स्पॉन्सर फायरफॉक्स साइकिल स्टोर के ओनर रघुवीर सिंह कालाकोटी और टीम कोच आर. के कुमार मौजूद थे।

बागेश्वर टीम ओनर (होई-यूवीजी) एक यूट्यूब चैनल है जो यूवीजी एंटरटेनमेंट कंपनी इसके पार्टनर्स श्री सिद्ध भोज (डायरेक्टर) और श्री गोविंद बिष्ट (एक्टर) जर्सी स्पॉन्सर भारतीय जीवन बीमा निगम डीके जोशी सीनियर डिवीजन मैनेजर कुमाऊं मंडल और साथ में सेल मैनेजर मोहन चंद जी और टीम कोच नरेंद्र सिंह भंडारी मौजूद थे

चंपावत टीम की ओनर समाजसेवी नरेंद्र लड़वाल, मोहन पाल, संजय जोशी, नीता जोशी, समीर शर्मा, मनीष जोशी, जर्सी स्पॉन्सर नैनीताल बैंक और टीम कोच किशोर पाल मौजूद थे।

उधम सिंह नगर टीम ओनर पूर्व विधायक सितारगंज नारायण पाल जी के पुत्र अतुल पाल और जर्सी स्पॉन्सर ग्लोबल हेल्थ हॉस्पिटल और टीम कोच आनंद देव मौजूद थे। इस अवसर पर सभी टीम के फर्स्ट लुक जर्सी लॉन्च कार्यक्रम हुआ। साथ टीम ओनर्स की तरफ़ से इस प्रतियोगिता को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता बताया यह कुमाऊं का सबसे बड़ा फुटबॉल लीग आयोजित हो रही है। ऐसे प्रयास होते रहने चाहिए ताकि हमारे युवा में खेल के प्रति लगाव बना रहे और खिलाड़ी स्वस्थ रहे। कुमाऊं प्रीमियर लीग के आयोजक वीरू कालाकोटी ने बताया कि यह प्रतियोगिता लीग

कम नाकआउट आधार पर खेली जाएगी। विजेता टीम को 2 लाख रुपया नक़द व ट्रॉफी दी जाएगी जबकि उपविजेता को एक लाख रुपया की नक़द • धनराशि व उपविजेता को ट्रॉफ़ी दी जाएगी और 16 तारीख रविवार सुबह 8:00 बजे सभी चयनित खिलाड़ी हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचेंगे और 10:00 बजे से खिलाड़ियों को जर्सी वितरण कार्यक्रम शुरू होगा और शाम को 3:00 बजे से लीग का पहला ओपनिंग मैच का शुभारंभ होगा और इस मौके पर हिमांशु, कौशिक नेगी, चंदन दानू, मोहित नौटियाल, योगेश कुमार निखिल बिष्ट, त्रिभुवन नितवाल, राजेंद्र मालरा, शंकर लाल और फॉर्च्यून होटल के मैनेजर और स्टाफ मौजूद थे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]