Connect with us

रजिस्ट्रार कार्यालय में भी हो सकेगा विवाह और वसीयत पंजीकरण,,,,

उत्तराखण्ड

रजिस्ट्रार कार्यालय में भी हो सकेगा विवाह और वसीयत पंजीकरण,,,,

देहरादून। प्रदेश में लागू समान नागरिक संहिता नियमावली के तहत अब सभी जिलों में स्थित उप निबंधक (सब रजिस्ट्रार) कार्यालयों में भी विवाह और वसीयत का पंजीकरण हो सकेगा। अभी प्रदेश के सामुदायिक सुविधा केंद्रों (सीएससी) के माध्यम से पंजीकरण कराने की सुविधा है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में गठित उच्च अधिकार प्राप्त समिति ने यह सिफारिश की है। बता दें कि अधिवक्ताओं की हड़ताल समाप्त करने के लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालय में विवाह पंजीकरण की सुविधा प्रदान करने पर सहमति बनीं थी। समिति की सिफारिश के मुताबिक, जल्द प्रदेश के सभी 13 जिलों में स्थित उप निबंधक कार्यालयों में भी विवाह पंजीकरण हो सकेंगे। साथ ही वसीयत के पंजीकरण भी हो सकेंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]