Connect with us

MBPG हल्द्वानी कॉलेज से एक युवक परीक्षा दे रहे छात्र का प्रश्न पत्र लेकर भागा,,,,

उत्तराखण्ड

MBPG हल्द्वानी कॉलेज से एक युवक परीक्षा दे रहे छात्र का प्रश्न पत्र लेकर भागा,,,,

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक परीक्षा दे रहे छात्र का प्रश्न पत्र लेकर प्राध्यापकों और कॉलेज के गार्डों को चकमा देकर कॉलेज परिसर से बाहर भाग गया। अचानक हुई घटना से कॉलेज प्रशासन भी हक्का-बक्का रह गया। दरअसल कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में इन दिनों सम सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। बुधवार को एमबीपीजी कॉलेज में भी स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं हुईं। सुबह 9 से 12 बजे के बीच बीए द्वितीय सेमेस्टर अर्थशास्त्र की परीक्षा थी। कक्षा संख्या 20 में परीक्षा शुरू होने के करीब आधे घंटे बाद बाहरी युवक अचानक परीक्षा कक्ष में घुसा और परीक्षा दे रहे छात्र के प्रश्नपत्र पर झपट्टा मारकर बाहर भाग गया। इस बीच परीक्षा ड्यूटी में लगे प्राध्यापक पकड़ने के लिए उसके पीछे भागे।

कॉलेज गेट के पास खड़े गार्डों ने भी उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। घटना से अन्य परीक्षार्थी भी सहम गए। घटना से परीक्षा कक्ष में अफरातफरी का माहौल रहा। प्राध्यापकों ने प्राचार्य को इस संबंध में जानकारी दी। कुछ देर बाद परीक्षा दे रहे छात्र को दूसरा प्रश्नपत्र दिया गया। तब जाकर वह परीक्षा दे पाया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]