Connect with us

जंग को लेकर कल होगी मॉक ड्रिल ,,,,,,,

उत्तराखण्ड

जंग को लेकर कल होगी मॉक ड्रिल ,,,,,,,

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। यहां तक कि जंग की आशंका जाहिर की जा रही है। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को 7 मई यानी बुधवार को मॉक ड्रिल करने के लिए कहा है। मकसद यह है कि अगर युद्ध या ऐसे इमरजेंसी हालात बनें तो देश के नागरिकों को बचाया जा सके।

गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि देशभर में होने वाली इस मॉक ड्रिल में लोगों को जागरूक किया जाएगा कि हवाई हमला होने पर क्या करें, ब्लैक आउट (बत्ती गुल) होने… या ऐसे ही अन्य हालात पर क्या कदम उठाएं और किस तरह से अपनी सुरक्षा की जाए। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ही लोगों को जागरूक करने वाली यह मॉक ड्रिल करने को कहा गया है।

इससे पहले पंजाब के फिरोजपुर छावनी बोर्ड ने ब्लैक आउट होने की स्थिति में क्या-क्या करना चाहिए और कैसे… इस बात को लेकर रविवार रात 30 मिनट का ब्लैकआउट रिहर्सल किया था।

पहलगाम हमले के तार पाकिस्तान से जुड़ने पर भारत जवाबी विकल्पों पर विचार कर रहा है। इस बीच पीएम शीर्ष रक्षा अधिकारियों सहित लगातार कई बैठकें कर रहे हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]