Connect with us

उत्तराखंड हाईकोर्ट में जजों की संख्या 10 हुई,,,

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट में जजों की संख्या 10 हुई,,,

नैनीतालः उत्तराखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुभाष उपाध्याय

ने शुक्रवार को हाईकोर्ट के एडिशनल न्यायधीश के रूप में शपथ ग्रहण की. उन्हें मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति जी नरेंद्र ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. अब उत्तराखंड हाईकोर्ट में अब कुल जजों की संख्या 10 हो गई है.

मुख्य न्यायधीश कोर्ट में हुए शपथ ग्रहण समारोह के शुरू में रजिस्ट्रार जनरल कहकशा खान ने राष्ट्रपति की ओर से जारी नियुक्ति पत्र की अधिसूचना पढ़ी. जिसके बाद सुभाष उपाध्याय ने विधिवत एडिशनल जज के पद की शपथ ली. सुभाष उपाध्याय को हाईकोर्ट का जज बनाये जाने की संस्तुति उत्तराखंड के हाईकोर्ट की कॉलिजियम ने सितम्बर 2022 में की थी. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने 12 अप्रैल 2023 को सुभाष उपाध्याय को उत्तराखंड हाईकोर्ट का जज बनाये जाने की संस्तुति की. 2 साल के लंबे इंतजार के बाद अब उन्हें जज बनाया गया है.

बता दें सुभाष उपाध्याय हाईकोर्ट में मुख्य स्थायी अधिवक्ता सहित कई पदों में भी रह चुके हैं. उनकी शिक्षा दीक्षा लखनऊ में हुई. उन्हें हाईकोर्ट का जज बनाये जाने पर अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल है ।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]