Connect with us

खेत के छोटे से विवाद को लेकर रुड़की में 32 साल के भरत की गोली मारकर हत्या : 24 साल पहले भरत के पिता को भी मारी थी गोली ।।

रुड़की

खेत के छोटे से विवाद को लेकर रुड़की में 32 साल के भरत की गोली मारकर हत्या : 24 साल पहले भरत के पिता को भी मारी थी गोली ।।

रूड़की – खेत में पानी के विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके से लाठी-डंडे और खोखा बरामद किया है। घटना नारसन कस्बा स्थित कुवाहेड़ी रोड पर मंगलवार शाम घटी। यहां आरओ का काम करने वाले भरत सिंह (32) के घर से लगा उनका खेत है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक भरत सिंह के पिता वृजवीर सिंह का भी करीब 24 वर्ष पहले क्षेत्र के ही कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था। कई बार जमीन को लेकर हुए विवाद में बृजवीर की भी गोली मारकर हत्या की गई थी। पिता और पुत्र से विवाद करने बाले दोनों पक्ष अलग-अलग थे। जब कल लोग भरत के माता-पिता को गाली देने लगे भरत ने इसका विरोध किया तो लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने भरत की कमर पर तमंचे से गोली चला दी। गोली शरीर के आरपार हो गई। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मंगलौर कोतवाल अमर बंद शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके से लाठी-डंडे और 315 बोर तमंचे का खोखा बरामद किया है। वहीं, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल और एसपी देहात एसके सिंह ने भी मौके का मुआयना किया। एसपी देहात ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है, जल्द मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

More in रुड़की

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page