Connect with us

विद्यालय में सिर्फ 1 छात्र,,,,,,,

उत्तराखण्ड

विद्यालय में सिर्फ 1 छात्र,,,,,,,

काफलीगैर (बागेश्वर)। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शहरों में पढ़ाने का चलन सरकारी स्कूलों पर भारी पड़ रहा है। तहसील क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में लगातार पांचवें वर्ष भी नया प्रवेश नहीं हुआ। विद्यालय का एकमात्र छात्र पांचवी कक्षा में पहुंच गया है। नए प्रवेश नहीं होने पर विद्यालय बंद होने के पूरे आसार बने हैं।

कठानी गांव से भी सुविधाओं की तलाश में पलायन हो रहा है। गांव में करीब 30 परिवार और 100 से अधिक की आबादी रहती है। बावजूद इसके बच्चे नहीं होने

से गांव का स्कूल ताला लटकने के कगार पर पहुंच गया है।

स्कूल में पढ़ रहे छात्र को पढ़ाने के लिए एक शिक्षक और मध्याह्न भोजन बनाने के लिए भोजनमाता तैनात हैं। विद्यालय में बने आंगनबाड़ी केंद्र में दो बच्चे हैं, जो छह साल पूरे होने पर ही कक्षा एक में प्रवेश नहीं ले सकते हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]