Connect with us

राजस्थान, हरियाणा के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान !

उत्तराखण्ड

राजस्थान, हरियाणा के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान !

नई दिल्ली : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वी राजस्थान के लिए कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते छिटपुट से लेकर काफी व्यापक बरसात होने की संभावना है। आईएमडी ने अगले 7 दिनों में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, उत्तर प्रदेश और पूर्वी भारत सहित अन्य क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, ‘हरियाणा, राजस्थान और पूर्वोत्तर भारत में 5 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।’ वहीं, केरल, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में अगले 5 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश संभव है।आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। जबकि जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सप्ताह के दौरान छिटपुट बरसात होने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकरण, गोवा और गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विदर्भ, सौराष्ट्र और कच्छ में छिटपुट से लेकर मध्यम वर्षा हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र और मराठावाड़ा में इस सप्ताह भारी बरसात संभव है।आईएमडी ने इस सप्ताह के दौरान पूर्वी भारत में हल्की से मध्यम और पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट से व्यापक रूप से बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। वहीं, केरल, माहे, लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]