Connect with us

पाकिस्तान की जासूस निकली, भारतीय यूट्यूबर,,,,,,,

उत्तराखण्ड

पाकिस्तान की जासूस निकली, भारतीय यूट्यूबर,,,,,,,

दिल्ली। हरियाणा की  यूट्यूचर को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के लिए जासूसी करने के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि हरियाणा के हिसार की रहने वाली और ‘ट्रैवल विद जेओ’ नाम से यूट्यूब चैनल संचालित करने वाली ज्योति मल्होत्रा को न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

ज्योति के यूट्यूब चैनल पर 3.77 लाख सब्सक्राइबर हैं। यह दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में काम करने वाले एक पाकिस्तानी कर्मचारी से कथित तौर पर संपर्क में थी। 13 मई को भारत ने जासूसी में लिप्त होने के कारण उस पाकिस्तानी अधिकारी को निष्कासित कर दिया था।

इससे पहले, पंजाब पुलिस ने मलेरकोटला से एक महिला समेत दो लोगों को उच्चायोग में तैनात पाकिस्तानी अधिकारी से जुड़ी जासूसी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया था। सिविल लाइंस पुलिस थाने में 16 मई को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 2023 में ज्योति पाकिस्तान उच्चायोग में एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में आई, जहां वह पड़ोसी देश की यात्रा के लिए वीजा लेने गई थी।

दो बार पाकिस्तान जा चुकी ज्योति, दानिश के परिचित अली अहवान से मिली थी। अहवान ने ज्योति की पाकिस्तानी सुरक्षा और खुफिया अधिकारियों से मुलाकात कराई तथा शाकिर और राणा शाहबाज से मुलाकात कराई। वह व्हाट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट के जरिए इन लोगों के संपर्क में थी और उन्हें संवेदनशील जानकारी देती थी। वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थी।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]