Connect with us

पोथिंग गांव,,,,70 बच्चे बीमार।

उत्तराखण्ड

पोथिंग गांव,,,,70 बच्चे बीमार।

बागेश्वर के पोथिंग गांव में करीब 70 बच्चे बीमारी की चपेट में आ गए हैं। गांव के करीब 70 बच्चे वायरल फीवर, और पेट से संबंधित बीमारी से ग्रस्त हैं। बच्चों में इस बीमारी का संक्रमण तेजी से बढ़ रह है। लोगों के मुताबिक गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक नहीं होने से इन बच्चों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने सीएचसी कपकोट के प्रभारी चिकित्साधिकारी को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द इलाज करवाने की मांग की है। इस गांव में बीमार हुए बच्चे स्कूलों में विद्यार्थी हैं। इधर, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य भूपेश गढ़िया के मुताबिक गांव में इस वक्त 70 बच्चे इस बीमारी की चपेट में हैं। सीएचसी कपकोट के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश घटियाल के मुताबिक पोथिंग गांव में बच्चों के बीमार होने की सूचना मिली है। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की टीम पोथिंग गांव भेजी जाएगी।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]