Connect with us

प्रेमचंद अग्रवाल का समर्थन,,,,

उत्तराखण्ड

प्रेमचंद अग्रवाल का समर्थन,,,,

देहरादून। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद उनके समर्थकों और व्यापारी समाज में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। व्यापारी समुदाय के प्रतिष्ठित लोगों ने आज उनके आवास पर बैठक कर नाराजगी जताई और आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में व्यापारियों ने सरकार से मांग की कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा पहाड़-मैदान को लेकर समाज विरोधी कृत्य किया जा रहा है, जिस पर तुरंत कार्रवाई की जाए। व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां समाज में फूट डालने का काम कर रही हैं, और यदि प्रशासन ने जल्द कदम नहीं उठाए, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

व्यापारी संगठनों ने ऐलान किया है कि वे कल शहर में चक्का जाम और बाजार बंद करेंगे। इस बंद को कई अन्य संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। व्यापारियों का कहना है कि वे प्रेमचंद अग्रवाल के साथ हैं और उनके खिलाफ की गई किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]