Connect with us

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारियां जोरो पर।

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारियां जोरो पर।

कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी के एमबी इन्टर कालेज मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों व भाजपा पदाधिकारियों द्वारा बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी ने एमबी इन्टर कालेज मैदान का निरीक्षण किया।

निरीक्षण दौरान स्टेज बनाने अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चिन्हिकरण किया गया। मैदान मेें नुमाईस लगी थी जिसे हटा लिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी की हल्द्वानी में जनसभा आगामी 30 दिसम्बर को प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने कहा कि मैदान में सभी व्यवस्थाओं के साथ ही सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जायेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही जनता को यातायात की असुविधा ना हो यातायात प्लान तैयार किया जा रहा है साथ ही पार्किंग व्यवस्था भी चिन्हित की जा रही है। प्रधानमंत्री द्वारा कार्यक्रम में योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जायेगा।


निरीक्षण दौरान अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी,सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह,पुलिस अघीक्षक नगर हरबंश सिह, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, अधीक्षण अभियन्ता जलसंस्थान विशाल सक्सेना, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि अशोक कुमार,जलसंस्थान एसके श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]