Connect with us

बनभूलपुरा में छापेमारी,,,,,,,,

उत्तराखण्ड

बनभूलपुरा में छापेमारी,,,,,,,,

हल्द्वानी। औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में तीन मेडिकल स्टोर्स में अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते उनके सेल-पर्चेज को अग्रिम आदेश तक निलंबित कर दिया गया। औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने बताया कि छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर्स के अभिलेखों में गड़बड़ियां मिली हैं। अभी तक तीन मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई है और अनियमितताएं पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है, और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त टीम की छापेमारी से इलाके के अन्य मेडिकल संचालकों में हड़कंप मच गया है। औषधि विभाग का कहना है कि मरीजों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और अनियमितता मिलने पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]