Connect with us

सौरभ गांगुली की कार का एक्सिडेंट,,,,,

उत्तराखण्ड

सौरभ गांगुली की कार का एक्सिडेंट,,,,,

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली की कार गुरुवार को दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर एक हादसे का शिकार हो गई. ये हादसा उस वक्त हुआ जब सौरव गांगुली एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बर्दवान जा रहे थे. जानकारी के मुताबिक दंतनपुर के पास एक ट्रक अचानक उनके काफिले के सामने आ गया, जिससे उनके ड्राइवर को अचानक ब्रेक लगाने पड़े. इस वजह से पीछे आ रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं और उनमें से एक गाड़ी सौरव गांगुली की कार से टकरा गई.

गनीमत है कि इस हादसे में सौरव गांगुली और उनके काफिले में शामिल किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है. लेकिन गांगुली के काफिले की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त बताई जा रही हैं ।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]