Connect with us

शेर सिंह का हुआ गुलदार से सामना : आज सुबह -सुबह गुलदार ने कर दिया ज़ख्मी, हो गए गंभीर रूप से घायल ।।

टिहरी

शेर सिंह का हुआ गुलदार से सामना : आज सुबह -सुबह गुलदार ने कर दिया ज़ख्मी, हो गए गंभीर रूप से घायल ।।

टिहरी – प्रदेश में जंगली जानवरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है । जंगलों में लग रही आग के कारण और भी ज्यादा जंगली जानवर आबादी की तरफ आने लगे हैं, जिससे लोगों को भी ज्यादा खतरा महसूस होने लगा है , प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह देवप्रयाग में एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आपको बता दें देवप्रयाग में बीते कई समय से गुलदार का खौफ बना हुआ है। रविवार की सुबह ही देवप्रयाग में अपनी पत्नी के साथ जा रहे एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। व्यक्ति को अब ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार कुलसारी के शेर सिंह अपनी पत्नी के साथ देवप्रयाग जा रहे थे। इसी दौरान बागी हॉस्पिटल मोड़ पर गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। गुलदार के हमला करने पर शेर सिंह की पत्नी शोर मचाने लगी। पत्नी के शोर मचाने के कारण गुलदार वहां से भाग गया। हमले में शेर सिंह के पैर पर गहरे घाव लगे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

More in टिहरी

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]