Connect with us

देवरिया जिले के रुद्रपुर गांव में चल रहे भूमि विवाद के चलते छह लोगों की हत्या।

क्राइम

देवरिया जिले के रुद्रपुर गांव में चल रहे भूमि विवाद के चलते छह लोगों की हत्या।

देवरिया- उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर गांव में चल रहे भूमि विवाद से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। यहां सोमवार सुबह छह लोगों की हत्या कर दी गई।

मृतकों में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि दो परिवारों के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था। विवाद सोमवार सुबह करीब 7 बजे शुरू हुआ और सुबह 8.30 बजे हत्या के साथ खत्म हुआ। सूत्रों ने बताया कि सबसे पहले जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी।


इसके बाद प्रतिद्वंद्वी गुट के सत्य प्रकाश दुबे की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। वहीं अन्य मृतकों में दो बच्चे, एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इलाके में पुलिस टीमें और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। हत्याओं के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in क्राइम

Trending News

राष्ट्रीय

My India, a Developed India

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]