Connect with us

राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु आयोजित विशेष बैठक!

उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु आयोजित विशेष बैठक!

नैनीताल:माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार दिनांक 14.12.2024को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल सम्पादन हेतु माननीय जिला न्यायाधीश महोदय /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,नैनीताल सुबीर कुमार द्वारा दिनांक 18.11.2024 को जिला मुख्यालय स्थित, दीवानी न्यायालय परिसर में, आदरणीय न्यायाधीशगण,जिला बार संघ, आ टी ओ,एवं पुलिस विभाग, इंश्योरेंस कंपनियों, बैंक के साथ विशेष बैठक की गई। माननीय महोदय द्वारा अब तक लोक अदालत में निस्तारण हेतु नियत किए गए मामलो की संख्या ,ऐसे मामले जिनमे शमन की संभावना है ,को चिन्हित किया जाना, वाद कारियो को लोक अदालत के संबंध में अधिक से अधिक जागरूक किए जाने आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। माननीय महोदय द्वारा कहा गया की शामनीय प्रकृति के अपराधिक मामले ,मोटर एक्सीडेंट मामले,ट्रैफिक चालान,बैंक लोन रिकवरी के मामले,सिविल वाद ,चैक बाउंस के मामले एवम विभिन्न प्रकार के अन्य शमनीय मामले लोक अदालत में निस्तारित होने से न्यायालयों में लंबित मामलों की पेंडेंसी,एवम अपील स्तर पर नवीन दायरे को भी काफी सीमा तक कम किया जा सकता है ।पुलिस विभाग को त्वरित प्रभाव से समन तामिली हेतु निर्देशित किया गया।अतः सभी से ,बढ़ चढ़ कर लोक अदालत में प्रतिभाग किए जाने तथा लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अपील की गई। उपरोक्त बैठक में माननीय जिला न्यायाधीश सुबीर कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रविप्रकाश शुक्ला, सिविल जज सीनियर डिविजन हर्ष यादव ,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल बीनू गुलयानी, जिला बार संघ के अध्यक्ष ओमकार गोस्वामी,सचिव संजय सुयाल, सोहन तिवारी,तारा आर्या उपस्थित रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]