Connect with us

ऐपण कला से लखपति दीदी बनने की कहानी,,,,

उत्तराखण्ड

ऐपण कला से लखपति दीदी बनने की कहानी,,,,

हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पहल रंग ला रही है। इसी क्रम में हल्द्वानी के समीप ग्राम पंचायत रानीबाग की प्रियंका गोस्वामी ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर और अपनी ऐपण कला के माध्यम से आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है। आज प्रियंका ‘लखपति दीदी’ के रूप में पहचानी जाती हैं, जिनकी वार्षिक आय 2 लाख रुपए तक पहुँच गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अभिनव पहल के तहत स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर और लखपति दीदी योजना से जोड़ा जा रहा है। नैनीताल जिले में एनआरएलएम के अंतर्गत महिलाओं को विभिन्न विभागों की स्वरोजगार परक योजनाओं से जोड़कर सशक्त बनाया जा रहा है। जिले में किए गए सर्वे के अनुसार, लगभग 13300 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ हैं, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपए से अधिक है।

Ad Ad
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]