Connect with us

हल्द्वानी में जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत स्ट्रीट लाइटों को किया जा रहा दुरुस्त

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत स्ट्रीट लाइटों को किया जा रहा दुरुस्त

हल्द्वानी– जिलाधिकारी वंदना सिंह ने निर्देशों क्रम में नगर निगम टीम द्वारा नगर में खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया जा रहा है। जिसमें 6 अगस्त को नगर निगम तथा ई. ई. एस .एल की टीम ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत खराब स्ट्रीट लाइटों को सुधारने का अभियान शुरू किया है। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि 15 दिन के भीतर सभी खराब स्ट्रीट लाइटों का रिपेयर और सर्वे करने के निर्देश डीएम ने दिए थे। बताया कि नगर निगम द्वारा कराए गए सर्वे में लगभग 32000 स्ट्रीट लाइट में 4300 स्ट्रीट लाइट खराब हैं। बरसात में स्ट्रीट लाइट ऑन में ज्यादा खराबी आती है क्योंकि बारिश के कारण तार में कभी कार्बन आ जाता है। तथा आंधी में तार टूट जाते हैं कई बार वोल्टेज फ्लकचुएट होने के कारण भी लाइट फूंक जाती है।बताया कि अभियान के तहत हल्द्वानी नगर के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को अभियान के तहत करीब 46ख़राब स्ट्रीट लाइटों को चिन्हित किया गया और 38 से अधिक स्ट्रीट लाइटों की समस्याओं को दुरुस्त किया गया। बताया कि आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]