Connect with us

अवैध पार्किंग के विरुद्ध,,,,, प्रशासन की सख्त कार्यवाही।

उत्तराखण्ड

अवैध पार्किंग के विरुद्ध,,,,, प्रशासन की सख्त कार्यवाही।

हल्द्वानी। शहर में अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था और अवैध पार्किंग पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने गुरुवार को सख्त कार्रवाई की। जिलाधिकारी के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर नवाजिश खालिक के नेतृत्व में मंगल पड़ाव से तिकोनिया, ठंडी सड़क और वर्कशॉप लाईन तक सड़क चौड़ीकरण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत की गई कार्रवाई में नगर निगम और परिवहन विभाग की टीमों ने मोर्चा संभाला। इस दौरान परिवहन विभाग ने अवैध पार्किंग के विरुद्ध 54 चालान किए, जबकि नगर निगम की टीम ने 5 दोपहिया वाहनों को जब्त किया। इसके अतिरिक्त सड़क किनारे अवैध रूप से रखे गए स्टैंडी और दुकानों का अन्य सामान भी निगम द्वारा जब्त किया गया। पांच दुकानों के अतिक्रमण पर सीधी कार्रवाई करते हुए उनका सामान कब्जे में लिया गया। प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि शहर में यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले किसी भी प्रकार के अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़कें जनता की हैं और उन्हें अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]