Connect with us

सागर किड्स केयर गार्डन स्कूल में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का सफल आयोजन।

उत्तराखण्ड

सागर किड्स केयर गार्डन स्कूल में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का सफल आयोजन।


हल्द्वानी-राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के उपलक्ष्य में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग के द्वारा 7 सितम्बर, 2024 को सागर किड्स केयर गार्डन स्कूल, लालडांठ, हल्द्वानी में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गयी जिसके विजेता प्रतिभागियों को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य विज्ञान विद्याशाखा के निदेशक, प्रो० जितेंद्र पांडे द्वारा पुरस्कृत किया गया।

गृह विज्ञान विभाग की ओर से कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए सूक्ष्म जलपान का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में सागर किड्स केयर गार्डन स्कूल, लालडांठ, हल्द्वानी की प्रधानाचार्या इंदिरा पन्त, प्रबंध निदेशक प्रशांत पन्त, पूजा पन्त एवं विद्यालय के अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने योगदान दिया। कार्यक्रम में गृह विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ० दीपिका वर्मा, डॉ० प्रीति बोरा, मोनिका द्विवेदी, डॉ० ज्योति जोशी, डॉ० पूजा भट्ट, रेडियो से अनिल नैनवाल और वीडियो एडिटर विभु कांडपाल मौजूद थे।

गृह विज्ञान विभाग द्वारा 1 से 7 सितम्बर के मध्य राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन किया गया जिसमे विभाग के शिक्षकों द्वारा विडियो-रेडियो व्याख्यान, एक दिवसीय पोषण कार्यशाला, विद्यालयों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं, गाँव बसानी एवं देवलचौड़ स्थित आँगनबाड़ी केन्द्र में पोषण जागरूकता कार्यक्रम, शिक्षार्थियों द्वारा पोषण जागरूकता कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण शामिल थे।

Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]