Connect with us

हल्द्वानी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनी टास्क फोर्स।

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनी टास्क फोर्स।

रिपोर्ट : अमित चौधरी

जिलाधिकारी वंदना सिंह

हल्द्वानी- हल्द्वानी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और महिला अपराध के मामले में DM ने सख्ती से निपटने के निर्देश दिये हैं, DM ने माना की पिछले कुछ से हल्द्वानी में क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है, इसको देखते हुए DM नैनीताल ने निर्देश दिये हैं की “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के तहत चार पांच विभाग मिलकर एक टीम बनाएंगे जो इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज का विजिट करेंगी और उन छात्राओं से सुझाव लेंगी जो सार्वजनिक स्थानों पर रोजाना आना-जाना करती हैं, छात्रों की फीडबैक के आधार पर शहर के ऐसी जगहों को चिन्हित किया जाएगा जहां लड़कियां आने जाने में अपने आप को सुरक्षित महसूस करती हैं, टीम अगले एक महीने के अंदर ऐसी जगहों की सूची को तैयार करेगी जो पुलिस प्रशासन, डायल 112 और प्रशासन को भेजी जाएगी, कोशिश की जा रही है कि ऐसी जगह जहां सार्वजनिक जगह पर जाने से लड़कियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं वहां पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग को बढ़ाया जाय।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]