Connect with us

भाजपा उड़ा रही है नियमों की धज्जियां।

उत्तराखण्ड

भाजपा उड़ा रही है नियमों की धज्जियां।

पूरे देश में लोकसभा चुनाव है।इलेक्शन का पहले चरण शुरू होने में सिर्फ तीन दिन बाकी है। ऐसे में अचार संहिता भी लागू है, लेकिन उत्तराखंड में भाजपा के खिलाफ़ अचार संहिता के नियमों के उल्लंघन करने का बड़ा आरोप लग रहा है। भाजपा पर ये आरोप यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष की तरफ़ से लगाए जा रहे हैं, सिर्फ आरोप ही नहीं बल्कि इनकी तरफ से भाजपा के खिलाफ़ पुलिस में शिकायत भी दर्ज़ करवाई गई है।  यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने एआरओ हल्द्वानी  से फोन बात की। और बातचीत कर आचार संहिता की शिकायत दर्ज करवाई है। साहू ने बताया भाजपाई लगातार आदर्श आचार संहिता के नियमों की धज्जियां उड़ाए जा रहे है, और धज्जियां उड़ाते उड़ते अब बरेली रोड तक पहुंच गए है। साहू ने बताया कि भाजपा बरेली रोड मे सरकारी सम्पति का इस्तेमाल करके प्रचार कर रही है। बरेली rod par स्थित मेडिकल कॉलेज में दर्जनों भाजपा के झण्डे लगे जोकि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उनकी इस शिकायत पर प्रशाशन द्वारा कार्यवाही करने की बात भी कही गई है। सिटी मजिस्ट्रेट ने तत्काल कार्यवाही की बात कही है। बताते चलें कि उत्तराखंड में पहले चरण ने लोकसभा चुनाव है जिसकी वजह प्रदेश में चुनावी प्रचार प्रसार अपना अंतिम चरण पर है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page