उत्तराखण्ड
कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की,इस लोकसभा सीट से मिला राहुल गांधी को टिकट।
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-DPS.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/03/Rahul_Gandhi_Sanjay_Ahlawat-1-1024x683.jpg)
2024 के लोकसभा इलेक्शन में भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी, जिसके बाद सबकी नज़र कॉन्ग्रेस पार्टी पर थी, और इंतज़ार था कि कॉन्ग्रेस कब अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी। तो इंतज़ार की घड़ी खत्म हुई, कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है जिसमें तमाम बड़े चेहरों के नाम दर्ज है। इस लिस्ट में नौ राज्यों के उम्मीदवार है। कांग्रेस की तरफ़ से जारी की गई इस सूची में राहुल गांधी से लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम शामिल है। जहां राहुल को एक बार फिर वायनाड से उम्मीदवार बनाया गया है, वहीं बघेल राजनांदगांव से पार्टी के प्रत्याशी होंगे। इसके अलावा कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य रह चुके ताम्रध्वज साहू को भी पार्टी ने महासमुंद से मौका दिया है। कांग्रेस की तरफ़ से जारी की गई इस पहली सूची में कुल 39 लोगों के नाम दर्ज हैं, जिनमें 15 प्रत्याशी जनरल कैटेगरी से हैं, और एससी एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के 24 नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है।
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/03/GIJ1JWrWcAA9Vks-1.png)
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq.jpeg)
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq-2.jpeg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/Ad-InspirationSchool.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2023/02/PratipakshSamwad_logo1.png)