Connect with us

युवक की हत्या कर जंगल में फेंका शव,मृतक के माथे पर भारी डंडे से चोट के निशान

क्राइम

युवक की हत्या कर जंगल में फेंका शव,मृतक के माथे पर भारी डंडे से चोट के निशान

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर रोड पर एमेनिटी पब्लिक स्कूल से सटे जंगल में सोमवार को एक 18 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला अंतर्गत डिबडिबा निवासी अरुण के रूप में हुई है। शव के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। सूचना मिलने पर आला अधिकारियों समेत कोतवाली पुलिस और फॉरेसिंक टीम ने मौका मुआयना कर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के मुताबिक, अरुण कुमार (18) पुत्र अमित कुमार यूपी के रामपुर जिला स्थित सुभाष नगर कॉलोनी, डिबडिबा का रहने वाला था। काशीपुर रोड पर एमेनिटी पब्लिक स्कूल से कुछ दूर जंगल में करीब 100 मीटर अंदर सोमवार को उसका शव बरामद हुआ। युवक के माथे पर किसी भारी डंडे से हमला किए जाने के निशान मिले। पुलिस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in क्राइम

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]