Connect with us

नैनीताल में रामलीला समिति का हुआ गठन।

नैनीताल

नैनीताल में रामलीला समिति का हुआ गठन।

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल की प्रतिष्ठित संस्था- नव साँस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा की नयी कार्यकारिणी का चुनाव अधिकारियों राजेंद्र सिंह बोरा और दीप चौधरी के मार्गदर्शन में चुनाव संपन्न हुआ। आम सहमती से समिति के अध्यक्ष पद पर खुशाल सिंह रावत, सचिव पद पर पूरन चंद्र पांडे को मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष पद पर संतोष पंत, कोषाध्यक्ष पद पर विनोद सनवाल एवं उपसचिव पद पर हिमांशु पांडे चुने गए। जबकि साँस्कृतिक सचिव पद पर हिम्मत सिंह बिष्ट, संरक्षक के रूप मे महेश चंद्र तिवारी, सह कोषाध्यक्ष पद पर दीपक जोशी तथा सूचना एवं प्रचार मंत्री के रूप मे दीपक पांडे तथा सम्प्रेषक के पद पर ललित मोहन पांडे को सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत एवं सचिव पूरन पांडे ने सभी का आभार प्रकट किया। संचालन करते हुए निवर्तमान सम्प्रेषक उमेश सनवाल द्वारा सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करायी गयी।
इस दौरान समिति के सदस्यों द्वारा जिन लोगों ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग दिया था। जो आज इस धरती पर न होकर परमात्मा के श्री चरणों में स्थान पाये हुए हैं। उन सभी सदस्यों को समिति द्वारा श्रदासुमन अर्पित करते हुए श्रदांजलि दी गई। उन सभी लोगों को याद किया गया जिन्होंने समिति में अपना सहयोग दिया था। उन लोगों की प्रेरणा लेकर समिति को आगे बढ़ाने का दायित्व समिति के तमाम सदस्यों ने उठाया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य मोहन चंद्र जोशी, कुँवर सिंह रावत, वीरेंद्र जोशी, प्रकाश चंदोला, प्रकाश चंद्र पांडे, कंचन चंदोला, दिनेश जोशी सहित चंदन जोशी, उमेश सनवाल, राजेश जोशी, उर्बादत्त जोशी, नवीन चंदोला, चंद्र शेखर जोशी, गणेश लोहनी, ललित गिरी गोस्वामी, मनोज पांडे, इंद्र सिंह रावत, पुरन राम, पंकज वर्मा, भैरव सिंह बिष्ट, विक्की बड़ोला आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टर – प्रतिपक्ष संवाद अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें – [email protected]

More in नैनीताल

Trending News

राष्ट्रीय

My India, a Developed India

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]