Connect with us

अंग्रेजो के ज़माने से नैनीताल में चल रहा आखिरी पैडल रिक्शा भी हो गया बंद : 82 साल पूर्व 1942 से चलता था माल रोड में रिक्शा ।।

उत्तराखण्ड

अंग्रेजो के ज़माने से नैनीताल में चल रहा आखिरी पैडल रिक्शा भी हो गया बंद : 82 साल पूर्व 1942 से चलता था माल रोड में रिक्शा ।।

नगर पालिका नैनीताल ने नगर का आखिरी पैडल रिक्शा भी बंद कर दिया। अब आखिरी पैडल रिक्शा को नगर पालिका एक पार्क में पर्यटकों के लिए सेल्फी लेने के लिए ही रखेगी। माल रोड पर 20 ई-रिक्शा चलाए जा रहे हैं। दो सप्ताह के भीतर सात नए ई रिक्शा और लाए जाएंगे। जिनके जरिए लोग माल रोड पर आवाजाही कर पाएंगे।
नैनीताल में हाथ गाड़ी से शुरू हुआ रिक्शा आज ई-रिक्शा तक पहुंच गया है। 82 साल पूर्व 1942 में नैनीताल में पैडल रिक्शा की शुरुआत की गई थी। पर शनिवार से नगर पालिका ने आखिरी पैडल रिक्शा भी बंद कर दिया है। अब नैनीताल की माल रोड पर केवल ई- रिक्शा ही चलते नजर आएंगे। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी माल रोड पर 10 रुपये प्रति सवारी की दर से पर्यटक व नागरिक पैडल रिक्शा सवारी का आनंद लेते थे। पूर्व में नैनीताल में ई-रिक्शा संचालन की मांग उठी थी। जिस पर हाईकोर्ट ने नगर पालिका को ई-रिक्शा संचालन को कहा था। इसके बाद से नैनीताल में पैडल रिक्शा को हटाकर ई-रिक्शा की व्यवस्था लागू कर दी गई। पर नैनीताल में माल रोड के अलावा अन्य रूटों पर ई-रिक्शा का संचालन नहीं होता है। इस कारण यहां सार्वजनिक यातायात की काफी समस्या है ।।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]