Connect with us

22 जुलाई को इस जिले में स्कूलों में रहेगा अवकाश।

उत्तराखण्ड

22 जुलाई को इस जिले में स्कूलों में रहेगा अवकाश।

मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 22 जुलाई को जनपद ऊधमसिंह नगर अन्तर्गत अनेक जगह भारी से बहुत भारी वर्षा, कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति से अत्यन्त तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। इसके तहत जिलाधिकारी ने 22 जुलाई को स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी किये जा रहे बुलेटिन एवं एडवाइजरी तथा वर्तमान में जनपद अन्तर्गत एवं पहाड़ी जनपदों में हो रही लगातार वर्षा से नदी-नालों का जलस्तर अधिक से अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर छात्रहित एवं बाल्यहित को देखते हुए (कक्षा 01 से 12 तक संचालित) समस्त राजकीय / परिषदीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रो का संचालन दिनांक 22 जुलाई (सोमवार) को बन्द रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]