Connect with us

महाकुंभ में हुई भगदड़ की नहीं होगी,,, सीबीआई जांच।

उत्तराखण्ड

महाकुंभ में हुई भगदड़ की नहीं होगी,,, सीबीआई जांच।

प्रयागराज। महाकुंभ में हुई भगदड़ और अन्य गड़बड़ियों की जांच सीबीआई से कराने की मांग वाली जनहित याचिका (पीआईएल) को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि पहले से गठित न्यायिक जांच आयोग मामले की जांच कर रहा है। ऐसे में सीबीआई से क्यों जांच करानी चाहिए, इसका उल्लेख याचिका में नहीं किया गया है। पूरी याचिका समाचार पत्रों में छपी खबरों के आधार पर है। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली व न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र की खंडपीठ ने केशर सिंह, योगेंद्र कुमार पांडेय व कमलेश सिंह की जनहित याचिका पर दिया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]