Connect with us

केदारनाथ-गौरीकुंड पैदल मार्ग पर 15 दिन बाद बरामद हुए तीन शव,अब तक 6 की मौत

उत्तराखण्ड

केदारनाथ-गौरीकुंड पैदल मार्ग पर 15 दिन बाद बरामद हुए तीन शव,अब तक 6 की मौत

केदारनाथ-गौरीकुंड पैदल मार्ग पर लिनचोली में सर्च अभियान के तहत एनडीआरएफ की टीम ने तीन शव बरामद किए हैं। जो कि 15 अगस्त की देर शाम को मिले। अभी शवों की शिनाख्त नहीं हुई है। बीते 31 जुलाई को केदारनाथ पैदल मार्ग पर अतिवृष्टि से हजारों यात्री विभिन्न स्थानों पर फंस गए थे। इसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया।रेस्क्यू के दौरान पैदल मार्ग से केदारनाथ तक 12 हजार 900 से अधिक यात्री और स्थानीय लोगों को रेस्क्यू किया गया था। साथ ही इस दौरान तीन शव भी बरामद किए गए थे। 15 दिन बाद लिनचोली में मलबे से तीन और शव बरामद हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र में और भी शव बरामद हो सकते हैं। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार 15 अगस्त को कुछ मजदूरों द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि मलबे में दबे हुए कुछ शव दिखाई दे रहे है। मजदूरों की सूचना के बाद SI प्रेम सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर सर्चिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान बड़े बड़े बोल्डरों के नीचे दबे शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। जिला पुलिस द्वारा शवों की शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है। प्रशासन केदारनाथ पैदल मार्ग को दुरस्त करने और सुचारू करने के लिए जुटी हुई है। साथ ही पैदल मार्ग को दुरुस्त करने को लेकर 260 से ज्यादा मजदूर जुटे हुए हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]