Connect with us

तुषार मठपाल का त्रिमूर्ति चौक पर फूल मालाओं से किया स्वागत।

उत्तराखण्ड

तुषार मठपाल का त्रिमूर्ति चौक पर फूल मालाओं से किया स्वागत।

द्वाराहाट। बनारस घराने से संगीत शिक्षा प्राप्त तुषार मठपाल का 40 दिनों बाद यूरोप यात्रा से लौटने पर क्षेत्र की जनता ने त्रिमूर्ति चौक पर फूल मालाओं से उसका स्वागत किया। नगर पंचायत के शीतलापुष्कर वार्ड निवासी तुषार संगीत और अध्यात्म के प्रचार व प्रसार के लिए रेसपिरो योगा एंड म्यूजिक कम्यूनिटी इटली व स्पेस योगा संगठन जर्मनी के आमंत्रण पर यूरोप के 27 देशों की यात्रा पर गए थे। जहां उन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति व गीतों के माध्यम से लोगों का दिल जीता है।

तुषार ने बताया कि फ्रांस, इटली, जर्मनी, स्पेन, बेल्जियम, स्वीटजरलैंड, नार्वे, डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, हंगरी, स्वीडन, रोमानिया आदि देशों में अपनी प्रस्तुति दी। यूरोपीय लोगों ने प्रभावित होकर उत्तराखंड आने का भरोसा भी दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं यहां के गीतों के माध्यम से उन्होंने लोगों को रूबरू कराया।


यहां पहुंचने के बाद संगीत प्रेमी जनता व स्थानीय नागरिकों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह में पूर्व विधायक महेश नेगी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, आरएसएस के जिला प्रचारक अमित, भूपेंद्र कांडपाल, विनोद भट्ट, शैलू साह, कमल साह, सुधीर मठपाल, भगवान चौधरी, वीरेंद्र बजेठा, धीरेन्द्र मठपाल, राकेश मठपाल, भीम सिंह किरौला, युगल किशोर आर्या, भुवन लहरी, वीरेंद्र नेगी, निरंजन साह, गगनदीप वर्मा हेमंत साह, ललित भट्ट, संजू मठपाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]