Connect with us

उत्तराखंड: ट्रेन की चपेट में आने से टस्कर की मौत

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: ट्रेन की चपेट में आने से टस्कर की मौत

हल्द्वानी। बीती रात लालकुआं मुक्तिधाम के पास रेलवे लाइन पार कर रहे नर हाथी की ट्रेन से टकराकर दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात करीब 11:00 बजे लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के मुक्तिधाम के पास एक नर हाथी रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था कि इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है ट्रेन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाथी कई फीट उछलकर एक घर के पास गिर गया। हादसे में हाथी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रामनगर से आगरा की ओर जा रही आगरा फोर्ड ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत हुई। सूचना से वन विभाग में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पूरी स्थिति का जायज़ा लिया। वन विभाग के एसडीओ अनिल जोशी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृत हाथी का आज मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और संबंधित लोको पायलट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]