Connect with us

पुष्कर सिंह धामी सरकार के दो वर्ष पूरे।

उत्तराखण्ड

पुष्कर सिंह धामी सरकार के दो वर्ष पूरे।

देहरादून-उत्तराखंड में भाजपा की लगातार दूसरी बार की सरकार में मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल को 23 मार्च को 2 साल पूरे हो गए हैं। कल श्री धामी ने अपनी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां सामने रखीं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इन दो वर्षों में उनकी सरकार ने चुनौतियां का डटकर मुकाबला किया और बेरोजगारों, महिलाओं और देवभूमि के हित में कड़े फैसले लिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नकल रोकने के लिए जहां कानून बनाया, वहीं भर्ती प्रक्रिया में गति लाई, इसका नतीजा यह है कि लोक सेवा आयोग में 22 वर्षों में इतनी भर्ती नहीं हुई, जितनी बीते ढाई साल में हुई। उन्होंने मीडिया के सामने आंकड़े रखे कि लोक सेवा आयोग से 22 सालों में 6859 युवाओं को नौकरी मिली, जबकि ढाई सालों में 7600 की नियुक्तियां हुईं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड यूसीसी कानून बनाने वाला देश का पहला राज्य है। राष्ट्रपति से विधेयक को स्वीकृति मिल गई है। कानून को लागू करने के लिए एक कमेटी बना दी है। यह कमेटी शीघ्र अपना काम पूरा करेगी और यूसीसी को लागू करेंगे। यूसीसी लागू होने के साथ काफी से लोगों के संदेह भी दूर हो जाएंगे। यह कानून सभी के भले के लिए है। इससे महिलाओं का सशक्तिकरण होगा। धामी ने कहा कि वर्षों से नकल का अपराध हो रहा था। प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं इसे हो रहे इस धोखे के विरुद्ध हमारी सबसे सख्त कानून लाई। देवभूमि की अलग पहचान है। हमने धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बनाया। अराजक तत्वों और दंगई से निपटने के लिए दंगारोधी कानून भी बना दिया। महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया।

Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

बाघ का हमला,,,,,,,

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]