Connect with us

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के तत्वाधान में वन तुलसी (ऑरिगेनो) पर प्रशिक्षण/क्षमता निर्माण कार्यशाला

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के तत्वाधान में वन तुलसी (ऑरिगेनो) पर प्रशिक्षण/क्षमता निर्माण कार्यशाला

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के सहयोग से आरोही संस्था सतोली, नैनीताल में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण महिलाओ द्वारा प्रतिभाग किया गया. डॉक्टर सरस्वती नंदन ओझा (परियोजना समन्वयक) वनस्पति विज्ञान विभाग, विज्ञान विद्या शाखा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी द्वारा समुदाय को कार्यशाला अंतर्गत वन तुलसी (ऑरिगेनो) का सामान्य परिचय के साथ वैज्ञानिक तरीके से खेती, जलवायु, बीमारियों व पैदावार के साथ औषधीय गुणों, रासायनिक संघटन आर्थिक व विभिन्न उत्पाद के उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान की गई

. कार्यशाला में संस्था के अधिशासी निर्देशक डॉक्टर पंकज तिवारी द्वारा समुदाय के साकारात्मक सहयोग पर अपने विचार देते हुए वन तुलसी को धरातल पर किए जाने की आश्वासन व्यक्त किया साथ ही वन तुलसी पर आधारित पम्पलेट का आवरण आरोही प्रतिनिधियों द्वारा किया गया

.
कार्यशाला में दियारी, सिमायल, सतोली, सातखोल लवेशाल के लोगो द्वारा प्रतिभाग किया कार्यशाला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से डॉक्टर विशाल कुमार शर्मा (सह -परियोजना अन्वेषक) सी.इस.आई.आर सीमैप से डॉक्टर यतीश पंत लखनऊ व आरोही संस्था से डॉक्टर नारायण सिंह बिष्ट, संजय सिंह बिष्ट, पूरन नयाल, बसंत थापा, नरेंद्र सिंह बिष्ट, पंकज तिवारी, पूरन कबड़वाल उपस्थित रहे. कार्यशाला में 40 प्रगतिशील कृषकों द्वारा प्रतिभागिता की गई कार्यक्रम का सफल आयोजन उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद, हल्दी के वित्तीय सहयोग से किया गया.

Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]