Connect with us

उत्तराखंड: चार धामों में से तीन धामों के द्वार खुले , सीएम धामी ने किए केदारनाथ में भोलेनाथ के दर्शन ।।

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: चार धामों में से तीन धामों के द्वार खुले , सीएम धामी ने किए केदारनाथ में भोलेनाथ के दर्शन ।।

हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा के साथ धामों के द्वार खुले

उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई है। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 7 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। इसके चंद घंटों बाद मां गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट विधि विधान से खोले गए। इस दौरान तीनों धामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओँ की भारी भीड़ उमड़ी है। बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को ब्रह्ममुहूर्त में खुलने वाले हैं । इस दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान केदारपुरी का पूरा परिसर बम भोले , हर हर महादेव ,जय भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। सबसे पहले प्रशासन की मौजूदगी में मुख्य द्वार का ताला खोला गया. इसके बाद गर्भ गृह का द्वार खोल दिया गया. गर्भगृह में मुख्य पुजारी की ओर से पूजा अर्चना के साथ ही आम दर्शन शुरू कर दिए गए। पहले दिन सुबह से शाम 5 बजे तक लगातार दर्शन जारी रहेंगे। इसके बाद 11 मई शनिवार को केदारनाथ में रक्षक देवता के रूप में भगवान भैरवनाथ के कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ मंदिर में बाबा केदार की आरती और भोग प्रसाद व्यवस्था शुरू हो जाएगी।

यमुनोत्री धाम के कपाट खुले

यमुनोत्री में भी खुले कपाट केदारनाथ धाम के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओँ के लिए खोले गए। शुक्रवार तड़के ही यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने के लिए यमुना के शीतकालीन पड़ाव खरसाली खुशीमठ स्थित यमुना मंदिर में पूजा अभिषेक शुरू हो गया था। मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में सवा छह बजे मंदिर से मां यमुना की डोली बाहर लाई गई। मां यमुना की डोली अपने भाई शनि महाराज की डोली के साथ श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ धाम के लिए रवाना हुई।

सेना के बैंड की धुन के साथ मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम पहुंची

गंगोत्री के कपाट 12.25 पर खुले शुक्रवार तड़के ही गंगोत्री धाम के कपाट ओपन के लिए मां गंगा की डोली ने भैरव घाटी से प्रस्थान किया। सेना के बैंड की धुन के साथ मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम पहुंची, जहां मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना की गई।

मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना

सीएम धामी ने किए बाबा केदार के दर्शनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ धाम पहुंचे। जिसके बाद सीएम धामी ने बाबा केदार के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर की गई तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से प्रदेश में सुख समृद्धि और सभी के कल्याण की कामना की।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page