Connect with us

पीएम मोदी की नई टीम में किसे मिला कौन सा विभाग: विस्तार से जान लीजिए ?

नई दिल्ली

पीएम मोदी की नई टीम में किसे मिला कौन सा विभाग: विस्तार से जान लीजिए ?

पीएम मोदी की नई सेना

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद सहयोगियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। मंत्रियों की औपचारिक घोषणा कर दी गई है , नितिन गडकरी को लगातार तीसरी बार सड़क परिवहन मंत्रालय सौंपा गया है प्रधानमंत्री ने अन्य कैबिनेट सहयोगियों के बीच भी मंत्रालय बांट दिए हैं ।। अल्मोड़ा से सांसद अजय टम्टा को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री गया । साथ ही हर्ष मल्होत्रा भी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाए गए हैं। रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे अहम विभाग भाजपा अपने पास ही रखे हैं , राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री बरकरार रहेंगे। भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा मिला है। जीतनराम मांझी को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय की जिम्मेदारी मिल गई । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय मिला। भाजपा ने चार बड़े मंत्रालय यानी गृह, रक्षा, वित्त और विदेश में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री, अमित शाह गृह मंत्री, निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री और एस जयशंकर विदेश मंत्री बनाया है ।कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले चुके मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि और पंचायती राज मंत्रालय मिला । अश्विनी वैष्णव को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ-साथ सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय मिल गया है हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और मोदी मंत्रिपरिषद में बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ लेने वाले मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा व आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय का जिम्मा मिला । उनके साथ तोखन साहू आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री और श्रीपद नाईक ऊर्जा राज्य मंत्री हो बने।

गृह मंत्रालय केंद्रीय मंत्री: अमित शाह

रक्षा मंत्रालय केंद्रीय मंत्री: राजनाथ सिंह

विदेश मंत्रालय केंद्रीय मंत्री: एस जयशंकर

वित्त मंत्रालय केंद्रीय मंत्री: निर्मला सीतारमण

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय केंद्रीय मंत्री: नितिन गडकरी

राज्य मंत्री: अजय टम्टा, हर्ष मल्होत्रा

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय केंद्रीय मंत्री: चिराग पासवान

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय केंद्रीय मंत्री: शिवराज सिंह चौहान

पंचायती राज मंत्रालय केंद्रीय मंत्री: शिवराज सिंह चौहान

पर्यटन मंत्रालय केंद्रीय मंत्री: गजेंद्र सिंह शेखावत

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय केंद्रीय मंत्री: अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्रालय केंद्रीय मंत्री: अश्विनी वैष्णव

नागरिक उड्डयन मंत्रालय केंद्रीय मंत्री: किंजरापु राममोहन नायडू

मानव संसाधन विकास मंत्रालय केंद्रीय मंत्री: धर्मेंद्र प्रधान

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय केंद्रीय मंत्री: अन्नपूर्णा देवी

पर्यावरण और वन मंत्रालय केंद्रीय मंत्री: भूपेन्द्र यादव

जल शक्ति मंत्रालय केंद्रीय मंत्री: सीआर पाटिल

संसदीय कार्य मंत्रालय केंद्रीय मंत्री: किरेन रिजिजू

भारी उद्योग मंत्रालय केंद्रीय मंत्री: एचडी कुमारस्वामी

इस्पात मंत्रालय केंद्रीय मंत्री: एचडी कुमारस्वामी

Ad Ad

More in नई दिल्ली

Trending News

धर्म-संस्कृति

मासिक राशिफल अगस्त 2024

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page